- Hindi News
- National
- West Bengal Election 2021 Former Cricketer And BJP Candidate From Moyna Ashok Dinda Gets Y+ Security
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
कोलकाता12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मोयना विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार और पूर्व क्रिकेटर अशोक डिंडा पर मंगलवार को हमला किया गया था। उन्होंने TMC नेता पर आरोप लगाए थे।
पश्चिम बंगाल में दूसरे फेज के दूसरे फेज के चुनाव से पहले भाजपा नेता अशोक डिंडा को Y+ सिक्योरिटी दी गई है। मोयना विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार और पूर्व क्रिकेटर डिंडा पर मंगलवार को हमला किया गया था। डिंडा मोयना बाजार में रोड शो कर लौट रहे थे। हमलावरों ने उनकी SUV में तोड़फोड़ की और उन पर पत्थर भी बरसाए थे। अचानक हुए हमले में डिंडा घायल हो गए थे। उन्हें कंधे पर चोट लगी थी। चुनाव आयोग ने डिंडा पर हुए हमले का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है।
TMC पर लगाया आरोप
डिंडा ने हमले का आरोप TMC के स्थानीय नेता शाहजहां अली पर लगाया था। उन्होंने कहा, ‘अली के साथ आए करीब 100 लोग हमले के लिए लोहे की रॉड और ईंट-पत्थर साथ लाए थे। उन्होंने रोड ब्लॉक कर दी, ताकि हम भाग न सकें।’
डिंडा ने बताया कि गाड़ी में तोड़फोड़ करने के बाद किसी ने एक पत्थर उनके कंधे पर मार दिया। हालांकि TMC के जिला अध्यक्ष अखिल गिरी ने हमले को भाजपा की अंदरूनी लड़ाई बताया। उन्होंने कहा था कि हमला BJP के असंतुष्ट कार्यकर्ताओं ने किया है।
बंगाल में 8 फेज में चुनाव
पश्चिम बंगाल में 8 फेज में वोटिंग होनी है। 294 सीटों वाली विधानसभा के लिए पहले फेज की वोटिंग 27 मार्च (30 सीट) को हुई थी। अगले फेज में 1 अप्रैल (30 सीट), 6 अप्रैल (31 सीट), 10 अप्रैल (44 सीट), 17 अप्रैल (45 सीट), 22 अप्रैल (43 सीट), 26 अप्रैल (36 सीट), 29 अप्रैल (35 सीट) को वोटिंग होनी है।