Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
लुधियाना4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- निकाय चुनावों को लेकर भाजपा अध्यक्ष की मीटिंग
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने निकाय चुनावों को लेकर शहर में मीटिंग की। इसमें संगठन महामंत्री दिनेश कुमार, प्रदेश भाजपा सह-प्रभारी डॉ. नरिंदर सिंह, प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता, पूर्व भाजपा अध्यक्ष प्रो. राजिंदर भंडारी और राजिंदर मोहन सिंह छीना भी मौजूद रहे। इसमें सभी जिला प्रभारियों और अध्यक्षों से चुनावों को लेकर विचार-विमर्श किया गया और प्रदेश अध्यक्ष ने चुनावों को लेकर दिशा-निर्देश भी जारी किए। शर्मा ने कहा कि निकाय चुनाव में कांग्रेस को हार साफ दिखाई दे रही है, क्योंकि जब से कैप्टन ने प्रदेश की जनता से झूठ बोल कर सत्ता संभाली है, तब से जनता को सिवा वादों के कुछ नहीं मिला।
अब भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता से कांग्रेस बौखला चुकी है। यह निकाय चुनाव उनकी साख का सवाल बन चुका है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी साख बचाने के लिए किसानों की आड़ लेकर माहौल बिगड़ने पर तुले हैं। शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की हालत बद से बदतर हो चुकी है। कैप्टन सत्ता चलाने में फेल साबित हुए हैं। उनके नेता सरकारी मशीनरी का सरेआम दुरुपयोग कर रहे हैं। असामाजिक तत्व और गुंडे
विपक्ष के प्रत्याशियों को सरेआम अंजाम भुगतने की धमकियां दे रहे हैं। उन्हें प्रचार करने से रोका जा रहा है। प्रशासन और चुनाव आयोग आंखें मूंद कर बैठा है। भाजपा के केंद्रीय नेताओं को भी चुनाव प्रचार करने से रोका जा रहा है। इससे साफ है कि कैप्टन खुद इस सबको शह दे रहे हैं।