Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
अमृतसर18 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
तीन कुत्ते तड़प रहे थे, जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है। इनमें 4 पिल्ले भी शामिल हैं।
- पिछले साल भी शास्त्री नगर में 5 कुत्तों को दही में जहर देकर मार दिया गया था
पंजाब के अमृतसर जिले में कुत्तों के साथ बर्बरता किए जाने का मामला सामने आया है। कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश सोनी के घर के पास बने पार्क में 7 कुत्ते मरे मिले हैं। वहीं तीन कुत्ते तड़प रहे थे, जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है। इनमें 4 पिल्ले भी शामिल हैं। आशंका जताई जा रही है कि कुत्तों को जहर देकर मारा गया है।
परमवीर सिंह नामक शख्स ने कुत्तों को मृत हालत में देखा। घटना की जानकारी मिलते ही एंटी क्राइम एंड एनिमल प्रोटेक्शन एसोसिएशन के सदस्य मौके पर पहुंचे। टीम ने ही पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कुत्तों के शवों को कब्जे में लिया। इलाके की CCTV फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों का कुछ सुराग मिल सके।
एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. रोहन मेहरा ने बताया कि पिछले साल भी शास्त्री नगर में 5 कुत्तों को दही में जहर देकर मार दिया गया था। तब एसोसिएशन के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। अब रानी का बाग में हुई घटना ने लोगों को स्तब्ध कर दिया है। उनकी मांग है कि इस कृत्य को अंजाम देने वालों को ढूंढकर सख्त कार्रवाई की जाए।