Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
अमृतसर17 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
थाना इस्लामाबाद पुलिस ने असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट सेंट्रल जेल अवतार सिंह की शिकायत पर कैदी जगमीत सिंह और करनबीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता के मुताबिक 12 बजे के करीब डी एडिक्शन सेंटर से शोर शराबा सुनाई दिया था। वहां जाकर देखा कि आरोपी ड्यूटी पर मौजूद हेड वार्डन जतिंदर सिंह के साथ बहसबाजी करके झगड़ा कर रहे थे। बाद में पता चला कि आरोपी कैदी जसप्रीत सिंह के साथ लड़े थे और जब हेड वार्डन ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो वह उससे भी झगड़ा करने लगे।