- Hindi News
- Local
- Haryana
- Tractor trolley Overturned Due To Collision Of Unknown Vehicle In Kaithal, Uncle And Nephew Died On The Spot
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
कैथल21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
हादसे में मारे गए दोनों लोग कुरुक्षेत्र से ट्रैक्टर-ट्रॉली में आलू भरकर अपने गांव थुआ जा रहे थे।
- घने कोहरे के कारण पता नहीं चल पाया कि टक्कर कौन मारकर गया
मंगलवार की सुबह छाया घना कोहरा हरियाणा के कैथल जिले में दर्दनाक हादसे का कारण बन गया। हादसे में एक घर के दो चिराग बुझ गए। चाचा-भतीजे की मौत हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हादसे की जांच की जा रही है।
हादसा राजौंद-ढांड मार्ग पर फरल गांव के नजदीक ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से हुआ। हादसे का कारण घना कोहरा बताया जा रहा है। एक अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने की आशंका जताई गई है। दोनों मृतक कुरुक्षेत्र से ट्रैक्टर-ट्रॉली में आलू भरकर अपने गांव थुआ जा रहे थे।
मृतकों की पहचान थुआ गांव निवासी रामकुमार व अनिल कुमार के रूप में हुई। रामकुमार अपने पीछे एक लड़का और दो लड़कियां छोड़ गया है। अनिल के भी दो बेटे हैं। हादसे की खबर राहगीरों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पूंडरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है।