Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
पानीपत6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
नगर निगम ने शहरी विधानसभा के लिए 1.02 करोड़ रुपए के 6 डिवेलपमेंट वर्क के टेंडर निकाले हैं। सभी वर्क शहरी विधानसभा एरिया में होंगे। निगम ने इसके लिए तीन माह का समय दिया है। सभी शॉर्ट टेंडर हैं। 19 फरवरी को टेंडर खुलेंगे। इसके बाद कम रेट वालों को काम दिया जाएगा। इसमें सड़कें, नालियां बनाने के साथ ही पार्क के रेनोवेशन के काम भी हैं।
यहां-यहां होंगे डिवेलपमेंट वर्क
वार्ड-17 में संजय कॉलोनी और न्यूज संजय कॉलोनी में टाइल की सड़क बनेगी। इस पर 38.90 लाख खर्च का अनुमान है।
इसी वार्ड में गोहाना रोड की ओर संजय कॉलोनी से एचपी पेट्रोल पंप से पहले तक टाइल से सड़क बनेगी। इसपर 5 लाख खर्च होगा।
वार्ड-23 हाली झील के पास स्थित नारायण सिंह पार्क का फिर से रेनोवेशन होगा। इसके लिए नगर निगम ने 20.20 लाख रुपए का टेंडर निकाला है।
इसी तरह से वार्ड-13 में ओम शांति पार्क में फुटपाथ बनाए जाएंगे, स्टील बेंच और ट्यूबवेल लगाए जाएंगे। इसके लिए निगम ने 12.06 लाख रुपए का एस्टीमेट टेंडर निकाला है।
वार्ड-9 में सुखदेव नगर रोड पार्क वाली गली में बरसाती पानी की निकासी के लिए नाली बनाई जाएगी। इसके लिए 9.83 लाख खर्च होंगे।
वार्ड-13 में सेक्टर-11 स्थित सरकारी स्कूल के सामने आरसीसी ड्रेन बनेगी। इस पर 16.03 लाख रुपए खर्च होंगे।