- Hindi News
- National
- West Bengal CM Mamata Banerjee Live Update | CM Mamata Banerjee On Wheel Chair, Mamata In Public Railly, West Bengal Assembly Electiona 2021 Date, West Bengal Assembly Electiona 2021 Result, PM Modi, BJP, TMC
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
कोलकाता6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
नंदीग्राम विधानसभा सीट पर ममता बनर्जी का सामना कभी उनके करीबी रहे और पार्टी छोड़ चुके भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी से होगा।
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी घमासान तेज हो गया है। राज्य में लगातार तीसरी बार सत्ता वापसी के लिए तृणमूल कांग्रेस पूरा जोर लगा रही है। इसी के मद्देनजर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार को बांकुड़ा में रैली करेंगी। यहां वे लतोर, छतना और रायपुर में जनसभा को संबोधित करेंगी।
चोटिल हाने के बाद 13 मार्च को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुई ममता ने 14 मार्च से व्हील चेयर पर बैठकर ही चुनाव अभियान शुरू किया। इस तरह लगातार तीसरे दिन ममता व्हील चेयर के जरिए ही लोगों के बीच पहुंचकर TMC के लिए चुनाव प्रचार करेंगी।
19-20 मार्च को नंदीग्राम जा सकती हैं ममता
ममता चोट लगने के बाद पहली बार 19 और 20 मार्च को नंदीग्राम जा सकती हैं। इससे पहले वे 10 मार्च की शाम नंदीग्राम में घायल हुई थीं। उन्हें पैर में चोट लगी है। इस घटना के बाद उन्हें कोलकाता के SSKM हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।
उन्होंने इसी दिन नंदीग्राम से नामांकन दाखिल किया था। घटना के बाद ममता ने आरोप लगाया था कि किसी ने उन्हें धक्का दिया, इसी वजह से पैर में चोट लगी। वहां स्थानीय पुलिस का कोई भी बंदा नहीं था। किसी की साजिश जरूर है। यह जानबूझकर किया गया है।
चुनाव आयोग ने हमले की बात खारिज की
इस बीच मामले में चुनाव आयोग ने 14 मार्च को ममता पर हमले की बात को सिरे से नकार दिया था। आयोग ने ममता की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार उनके सिक्योरिटी इंचार्ज विवेक सहाय को सस्पेंड कर दिया था। आयोग ने पूर्व मेदिनीपुर (इसी जिले में नंदीग्राम आता है) के SP प्रवीण प्रकाश और DM विभु गोयल हटाया दिया था। आयोग ने पुलिस को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस से इसकी रिपोर्ट 31 मार्च तक मांगी है।
नंदीग्राम में ममता-शुभेंदु आमने सामने
नंदीग्राम विधानसभा सीट पर ममता का सामना कभी उनके करीबी रहे और पार्टी छोड़ चुके भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी से होगा। शुभेंदु ने पिछले साल नवंबर में TMC छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था।
बंगाल में 8 फेज में चुनाव
पश्चिम बंगाल की कुल 294 विधानसभा सीटों के लिए इस बार 8 फेज में वोटिंग होगी। 294 सीटों वाली विधानसभा के लिए वोटिंग 27 मार्च (30 सीट), 1 अप्रैल (30 सीट), 6 अप्रैल (31 सीट), 10 अप्रैल (44 सीट), 17 अप्रैल (45 सीट), 22 अप्रैल (43 सीट), 26 अप्रैल (36 सीट), 29 अप्रैल (35 सीट) को होनी है। काउंटिंग 2 मई को की जाएगी।