- Hindi News
- Local
- Maharashtra
- Mumbai (Maharashtra) Coronavirus Cases 29 MARCH Update | Maharashtra Corona Cases District Wise Today News; Mumbai Pune Thane Aurangabad Latur Nanded Solapur
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मुंबई2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
हर साल होली के दिन बीड जिले में इस तरह का नजारा देखने को मिलता था, लेकिन कोरोना की वजह से इस बार इसे रद्द कर दिया गया।- फाइल फोटो।
महाराष्ट्र में कोरोना के हालात दिन-पर-दिन बदतर होते जा रहे हैं। बीते दिन महाराष्ट्र में कोरोना के रिकॉर्ड 40 हजार से ज्यादा केस आए। इसके बाद से राज्य में टोटल लॉकडाउन लगाने की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। कोरोना पर बनी टास्क फोर्स ने लॉकडाउन की सिफारिश भी कर दी है, जिसके बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इसके लिए तैयारी करने के आदेश दे दिए हैं।
वहीं, हिंगोली जिले में रविवार से ही एक हफ्ते का टोटल लॉकडाउन लगा दिया गया है। यह 29 मार्च सुबह 7 बजे से 4 अप्रैल दोपहर 12 बजे तक जारी रहेगा। हालांकि, इस दौरान जरूरी सेवाओं जैसे दूध, किराना, फल-सब्जी की दुकानें और मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे। इसके अलावा औरंगाबाद में भी 30 मार्च की आधी रात से 8 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाने का फैसला किया गया है।
कोरोना की भेंट चढ़ी परंपरा
उधर, बीड जिले के केज तालुका के विदा गांव में पिछले 80 सालों से चली आ रहे गधा जुलूस को इस बार रद्द कर दिया गया है। इस जुलूस में एक गधे को रंग लगाकार, उसके गले में सैंडल पहनाकर और उसपर एक शख्स को पूरे गांव में घुमाया जाता है। गधे पर बैठने वाले शख्स को सोने की अंगूठी और नई ड्रेस इनाम में दी जाती है। हालांकि जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत के आग्रह के बावजूद इस कार्यक्रम को रद्द करने का आदेश सुनाया था।
धारा-144 या कर्फ्यू से काम नहीं चलेगा : उद्धव
उद्धव ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र में धारा 144 से काम नहीं चलने वाला। कर्फ्यू से भी कुछ नहीं होने वाला। लॉकडाउन ही एकमात्र विकल्प है। माना जा रहा है कि अगले एक से दो दिन में राज्य में पूर्ण लॉकडाउन का ऐलान हो सकता है। बैठक में मुख्यमंत्री ने हॉस्पिटल बेड्स, ऑक्सीजन और वेंटिलेटर्स के बारे में जानकारी ली।
कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना ने सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। रविवार को यहां 40,414 नए केस सामने आए हैं। यह एक दिन में मिले संक्रमितों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 26 मार्च को 36,902 मामले आए थे। बीते दिन राज्य में 108 लोगों की मौत भी हुई, इसमें 58 मौतें सिर्फ नागपुर में रिकॉर्ड की गई।
मुंबई में मिले तकरीबन 7 हजार मरीज
मुंबई में पिछले 24 घंटों में 6923 नए केस सामने आए। इसके अलावा 12 लोगों की मौत भी हुई। मुंबई में अब तक 3 लाख 98 हजार 674 कोरोना संक्रमित केस सामने आ चुके हैं। अब तक 11 हजार 649 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हुई है।