Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
पानीपत8 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
आसमान साफ रहने के कारण फिर से दिन का तापमान बढ़ने लगा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य से 3 डिग्री चल रहा है। न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री दर्ज किया गया। पाकिस्तान से जम्मू एंड कश्मीर की तरफ मूव हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण 4 फरवरी को मौसम में बदलाव आ गया था। रात का तापमान 4 डिग्री तक पहुंच गया था। रविवार के मुकाबले सोमवार को अधिकतम तापमान 2 डिग्री अधिक 22.2 डिग्री दर्ज किया गया। हरियाणा कृषि मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण आज हल्के बादल छा सकते हैं। इससे दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने के आसार हैं।