Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मूण्डवा4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
नागौर. निर्दलीयों की जीत के बाद सभापति मीतू बोथरा व उप सभापति सदाकत अली के समर्थन में शहरभर में एक साथ जुलूस निकाला गया, गुलाल उड़ाकर लोगों ने खुशी जाहिर की।
मूण्डवा पालिका का उपाध्यक्ष भाजपा से निर्विरोध जगदीश मुण्डेल बने। सोमवार को सुबह 10 बजे उपाध्यक्ष के लिए आवेदन जमा करवाने थे। जिसको लेकर केवल भाजपा से जगदीश मुंडेल ने ही आवेदन किया। किसी अन्य द्वारा आवेदन नहीं करने पर मूंडवा रिटर्निंग अधिकारी दमयंती कंवर ने जगदीश को निर्विरोध उपाध्यक्ष घोषित कर दिया।
वहीं रविवार को अलका कंदोई नगरपालिका अध्यक्ष चुनी गई थी। अलका कंदोई को 14 वोट मिले। रालोपा से 11 भाजपा से 2 व 1 निर्दलीय ने वोट देकर रालोपा का चेयरमैन चुना। उपाध्यक्ष जगदीश भी रालोपा से वार्ड न. 4 से चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी। लेकिन उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर उपाध्यक्ष के लिए आवेदन किया।
संयोग की बात यह है कि अलका कंदोई की बडी सास गणपति देवी जब चेयरमैन थी तब जगदीश के पिता मंगलाराम मुंडेल उपाध्यक्ष थे। अब अलका अध्यक्ष है तो जगदीश उपाध्यक्ष बने है। मुण्डेल के उपाध्यक्ष बनने के बाद प्रशंसकों ने पूरे शहर में विजय जुलूस निकाला। इस दौरान समाजसेवी सुभाष कंदोई, पूर्व जिलाध्यक्ष रमाकान्त शर्मा, भाजयुमो के लक्ष्मीनारायण मुण्डेल, नवनिर्वाचित पार्षद जगदीश गुरु, पार्षद सुरेन्द्र मुण्डेल, अल्लाबक्ष खोखर, मुकेश मुण्डेल, शौकत अली सहित कई लोग मौजूद रहे।