- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- The Construction Of The Shri Ram Temple In Ayodhya Paved The Way Constitutionally; Speakers Put Ideas
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
रामजन्म भूमि के लिए आजादी के पूर्व तक 76 युद्ध हुए और लगभग 4 लाख लोगों ने बलिदान दिया। इसके पश्चात एक लंबी न्यायालयीन प्रक्रिया के तहत विवाद का निराकरण सर्वोच्च न्यायालय से संवैधानिक तरीके से राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ। ये बातें समन्वय सेवा केन्द्र में आयोजित जाति-बिरादरी के प्रमुखों के सम्मलेन में मुख्य वक्ता प्रवीण गुप्ता ने कहीं।
संघ और विहिप द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत इस सम्मेलन का आयोजन किया गया था, जिसमें डीवी क्लब के अध्यक्ष सुजीत घोष एवं आर्य समाज के पं. धीरेन्द्र द्वारा लिखी गई पत्रिका का प्रांत प्रचारक प्रवीण गुप्ता, सह संचालक डॉ. प्रदीप दुबे व प्रांत अभियान प्रमुख आलोक सिंह चौहान द्वारा विमोचन किया गया। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन विभाग अभियान प्रमुख सत्येंद्र सिंह ने किया। इस मौके पर डॉ. जितेन्द्र जामदार, शिवनारायण, राजेश तिवारी, विजय यादव, संजय यादव, रूपेश यादव व अन्य मौजूद रहे।