Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नई दिल्ली5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
पूर्वी दिल्ली के खजूरी चौक इलाके में देर रात एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिस वजह से एक युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। पुलिस ने घायल युवक को जग प्रवेश चंद अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक का नाम विजय कुमार (30) है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया।
पुलिस ने बताया मृतक विजय गोकुलपुरी इलाके में रहता था। उसके परिवार में पिता जगन, मां, भाई व अन्य सदस्य हैं। विजय साप्ताहिक बाजारों में सामान बेचता था। दो दिन से वह परिवार के संपर्क में था। रविवार देर रात 12.30 बजे वह खजूरी चौक, शिव मंदिर के पास से पैदल कहीं जा रहा था।