- Hindi News
- National
- UN Security Council Permanent Member | UN Security Council Permanent Member India, President Of Inter Parliamentary Union Duarte Pacheco, IPU President Duarte Pacheco, PM Modi
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नई दिल्ली13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
इंटर पार्लियामेंट्री यूनियन (IPU) के अध्यक्ष दुआरते पशेको ने संसद भवन के सेंट्रल हॉल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की।
इंटर पार्लियामेंट्री यूनियन (IPU) के अध्यक्ष दुआरते पशेको ने मंगलवार को संसद के केंद्रीय कक्ष में सांसदों को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि ने कहा कि भारत को संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद में स्थाई सदस्य के तौर पर शामिल किया जाना चाहिए। पुर्तगाल इस प्रक्रिया में भारत का समर्थन करता है।
कोरोना काल में भारत ने सभी की मदद की : पशेको
उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के समय भारत ने ना सिर्फ अपने देशवासियों की मदद की, बल्कि वैक्सीन आने से पहले और बाद में भी दुनिया के कई देशों को ठोस मदद पहुंचाई। इसके लिए वह भारत का शुक्रिया अदा करते हैं। पशेको ने कहा, ‘मैं IPU के अध्यक्ष के चुनाव के दौरान भारतीय संसद के समर्थन का निजी तौर पर धन्यवाद करने के लिए भारत आया हूं।’
ओम बिरला ने स्वागत किया
इससे पहले पशेको का स्वागत करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा कार्यशील लोकतंत्र है। भारत ने हमेशा विस्तारवाद और वैश्विक आतंकवाद के बारे में अपने विचार स्प्ष्ट तौर पर रखे हैं। आजादी के 74 साल के बाद भारत में लोकतांत्रिक परंपराएं और मजबूत हुई हैं। आम चुनावों के बाद सत्ता का सहज हस्तांतरण हमारी लोकतांत्रिक प्रतिबद्धताओं को दर्शाता है।
7 दिन की भारत यात्रा पर पशेको
IPU के चेयरमैन चुने गए दुआरते पशेको पुर्तगाल के सांसद हैं। वे 7 दिन की भारत यात्रा के लिए 15 मार्च को यहां पहुंचे थे। भारत 130 साल से भी ज्यादा पुराने इस संघ की दो बार अध्यक्षता कर चुका है।